इंडिया फर्स्ट दृष्टिकोण को दोहराया, पूरे भारत में बाजार विस्तार को मजबूती देगी
चेन्नई, जनवरी, 2026- जापान की निप्पॉन पेंट होल्डिंग्स की अनुषंगी निप्सी ग्रुप का हिस्सा और एशिया प्रशांत की नंबर 1 पेंट एवं कोटिंग विनिर्माता कंपनी निप्पॉन पेंट इंडिया ने अपने नए प्रबंध निदेशक शरद मल्होत्रा के नेतृत्व में भारत केंद्रित वृद्धि रणनीति की घोषणा की है। यह नेतृत्व परिवर्तन के बाद भारत को लेकर कंपनी की योजनाओं का पहला विस्तृत विवरण है। यह रणनीति भारत केंद्रित परिचालन मॉडल को मजबूती देने, एक एकीकृत दृष्टिकोण के जरिए पूरे भारत में बाजार विस्तार में तेजी लाने और निप्पॉन पेंट के भारत पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए अधिग्रहण एवं विलय के अवसरों की तलाश करने पर आधारित है।
देशभर में सात विनिर्माण संयंत्रों, जापान में विकसित गहरी तकनीकी विशेषज्ञता और एक मजबूत “मेक इन इंडिया” नीव के साथ निप्पॉन पेंट एक ऐसा मजबूत, आत्मनिर्भर भारतीय प्लेटफॉर्म तैयार करने की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है जो विनिर्माण उत्कृष्टता और गुणवत्ता पर आधारित हो एवं स्थानीय बाजार के लिए प्रासंगिक हो। यह कंपनी मुख्य क्षेत्रों में अपनी अग्रणी स्थिति मजबूत करते हुए और पूरे भारत में वितरण का दायरा बढ़ाते हुए अपने परंपरागत रूप से मजबूत दक्षिणी बाजारों से परे विस्तार में निवेश बढ़ाएगी, बाजार विभाजन में तेजी लाएगी और उच्च वृद्धि वाले शहरी एवं अर्ध-शहरी केंद्रों में पैठ बढ़ाएगी।
इस दिशा में प्रकाश डालते हुए निप्पॉन पेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक शरद मल्होत्रा ने कहा, “भारत निप्पॉन पेंट के लिए एक प्राथमिकता वाला, दीर्घकालीन बाजार है और हमारा ध्यान एक अलग, इंडिया फर्स्ट की वृद्धि रणनीति के निर्माण पर है जो विनिर्माण की ताकत, अनुशासित क्रियान्वयन और गहरी स्थानीय प्रासंगिकता पर आधारित हो। भारत में काम कर रही एक एकीकृत वैश्विक पेंट एवं कोटिंग कंपनी के तौर हम जापानी टेक्नोलॉजी, कामकाज के मानकों और विनिर्माण अनुशासन तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराते हैं। निप्पॉन पेंट इंडिया के प्रथम भारतीय प्रबंध निदेशक के तौर पर मुझे एक जबरदस्त, भारत केंद्रित वृद्धि वाला एक ऐसा मॉडल तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है जो वैश्विक मानकों के अनुरूप होते हुए स्थानीय बाजार की जरूरतें पूरी करे।”
इस विजन को पूरा करते हुए निप्पॉन पेंट इंडिया के अध्यक्ष (डेकोरेटिव बिजनेस) मार्क टीटस ने कहा, “भारत निप्पॉन पेंट के डेकोरेटिव बिजनेस के लिए एक महत्वपूर्ण दीर्घकालीन अवसर प्रस्तुत करता है। हम प्रीमियम उत्पादों से संचालित वृद्धि, ब्रांड निर्माण और मजबूत चैनल एवं प्रभावशाली साझीदारियों के लिए यहां महत्वपूर्ण गुंजाइश देखते हैं। हमारी रणनीति सोच विचार कर विस्तार करने और उत्पाद नवप्रवर्तन एवं विनिर्माण उत्कृष्टता में विश्व की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को भारतीय बाजार में लाने की है। जैसा कि हम सभी क्षेत्रों में हमारे डीलर एवं वितरण केंद्रों का विस्तार कर रहे हैं, हम भारत में मजबूत, बाजार प्रासंगिक ब्राडों का निर्माण करते हुए विश्व की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
नए नेतृत्व के तहत निप्पॉन पेंट इंडिया एक एकीकृत परिचालन मॉडल के तहत अपने सभी पेंट एवं कोटिंग कारोबार को समेकित करेगी। इस एकीकृत दृष्टिकोण से वह लचीले विनिर्माण, परिचालन दक्षता और भारत भर में एक सुसंगत वितरण नेटवर्क बनाने में समर्थ होगी जिससे सभी बाजारों में उसे विस्तार करने और तालमेल बनाने में मदद मिलेगी।
एशिया प्रशांत क्षेत्र में छह दशकों से अधिक के नेतृत्व के साथ निप्पॉन पेंट के पास टेक्नोलॉजी आधारित वृद्धि, सभी कोटिंग सेगमेंट में अनुशासित विस्तार और अपनी भारतीय यात्रा में विनिर्माण उत्कृष्टता का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। निप्पॉन पेंट इंडिया का फोकस सभी डेकोरेटिव, औद्योगिक, ऑटोमोटिव रिफिनिश, ऑटोमोटिव ओईएम और वुड कोटिंग सेगमेंट में संतुलित वृद्धि पर बना हुआ है। इस कंपनी का जोर ग्राहक केंद्रित नवप्रवर्तन और ब्रांड आधारित भेद के साथ ही भारतीय बाजार में दीर्घकालीन मूल्य सृजन पर है।
टिकाऊपन, नवप्रवर्तन और मजबूत शासन निप्पॉन पेंट के वैश्विक परिचालन दर्शन की रीढ़ का निर्माण करते हैं। इस समूह का “असेट असेंबर” मॉडल सभी मौजूदा कारोबारों में सामान्य वृद्धि और अनुशासित अधिग्रहण एवं विलय के जरिए वृद्धि के मेल से टिकाऊ प्रति शेयर आय उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। यह दृष्टिकोण पेंट और निकटवर्ती बाजारों में चुनिंदा अधिग्रहण एवं विलय और सतत सुधार की संस्कृति के बल पर तेज वृद्धि लाने में समर्थ बनाता है।