प्रतापगढ़। जनपद के नगर पंचायत कटरा मेदनी गंज स्थित कटरा चौराहे पर श्री मद्भागवत कथा की समाप्ति के बाद शनिवार को महा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय गुप्ता ने गाड़ी पर माइक से गांव गांव में भण्डारे में शामिल होने का आवाहन किया था। शाम 3 बजे कन्या को प्रसाद ग्रहण कराया गया और कन्याओं को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीता गुप्ता ने प्रसाद खिलाने के पश्चात उपहार दिया। उसके बाद प्रसाद लेने के लिए महिलाएं पुरुषों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी कार्यकर्ता लोगों को प्रसाद खिला रहे थे महिलायों को नगर पंचायत अध्यक्ष सीता देवी अपने सहयोगियों के साथ प्रसाद वितरण कर रही थी। महाप्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों ने बताया कि करीब पच्चीस हजार के आस पास भक्तों द्वारा प्रसाद को ग्रहण करने का अनुमान है। विदित हो कि नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज में 01 जनवरी से 08 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष सीता गुप्ता के आयोजन में किया गया था। 09 जनवरी को हवन के पश्चात 10 जनवरी यानी शनिवार को महा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। व्यवस्थाओं में श्री हनुमान दल, श्री नव दुर्गा पूजा समिति, बाल गणेश मित्र मंडल के सभी कार्यकर्ता ने अपना श्रमदान करके महा विशाल भंडारे को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान रोशन लाल अग्रवाल, विष्णु अग्रहरि, संजय सिंह, संजय मिश्रा, अनुराग अग्रवाल, अमित सोनी, सुनील मोदनवाल, ललित मोहन कसेरा, ननका बच्चा, ललऊ सिंह, रिंकू सिंह अंकित चौरसिया, विशाल प्रजापति, दिव्यांशु कसेरा, पवन गौतम, संतोष मौर्य, संतोष यादव, शिवम साहू आदि तमाम लोग मौजूद रहे।