मुंबई में थम्स अप के नए एंथम लॉन्च पर हनुमैनकाइंड और विशाल ददलानी का दमदार अंदाज़

मुंबईफरवरी 2026: भारत के मशहूर और भरोसेमंद ब्रांड थम्स अप ने अपने नए एंथम टेस्ट द थंडर’ को हनुमानकाइंड और विशाल ददलानी के साथ लॉन्च किया है। यह गाना थम्स अप की पहचान रहे जोश, बेबाकी और तूफानी अंदाज़ को पूरी ताकत के साथ पेश करता है। गाने की आत्मा वही मशहूर पंक्ति है— आज कुछ तूफानी करते हैं”, जो आज के युवाओं की सोच और एनर्जी से सीधा जुड़ती है।

हनुमानकाइंड और विशाल ददलानी का यह नया सहयोग थम्स अप को आज की युवा पीढ़ी के और करीब लाता है। हनुमानकाइंड जहां नए जमाने के हिप-हॉप की रॉ और बेबाक ऊर्जा लेकर आए हैं, वहीं विशाल ददलानी की दमदार आवाज़ गाने को हर उम्र के दर्शकों से जोड़ती है। दोनों कलाकारों का जुनून और तीखापन थम्स अप के कड़क स्वाद और तूफानी व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल खाता है।

WPP ओगिल्वी की परिकल्पना पर और यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप के साथ मिलकर तैयार किया गया यह एंथम युवाओं को आज, अभी और अपने दोस्तों के साथ कुछ अलग करने की प्रेरणा देता है। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक बुलावा है—रुकने के बजाय आगे बढ़ने का।

मुंबई में आयोजित एक खास इवेंट में इस गाने को लॉन्च किया गया, जिसमें हनुमानकाइंड और विशाल ददलानी के अलावा बिजॉय शेट्टीसुशिन श्याम और वरुण ग्रोवर सहित कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं। बिजॉय शेट्टी के निर्देशन में बना यह वीडियो दमदार विज़ुअल्स के ज़रिये सीधे युवाओं की सोच और भावनाओं से बात करता है।

गाने को संगीत दिया है सुशिन श्याम ने, जिन्होंने इसे एक आधुनिक और फिल्मी रंग दिया है। वरुण ग्रोवर के लिखे हिंदी बोल दोस्ती, एकजुटता और युवाओं की सामूहिक ऊर्जा को दर्शाते हैं। वहीं, हनुमानकाइंड का इंग्लिश रैप गाने में निडर और रॉ अंदाज़ जोड़ता है, जो थम्स अप की पहचान को और मज़बूत बनाता है।

इस एंथम में क्रिकेट सितारे सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह भी नज़र आते हैं, जिससे थम्स अप का क्रिकेट के साथ पुराना रिश्ता और गहरा होता है। यह गाना ब्रांड के नए समर कैंपेन का मुख्य हिस्सा है, जो आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान शुरू किया जा रहा है। थम्स अप क्रिकेट, संगीत और सिनेमा को जोड़कर ज़बरदस्त प्रचार अभियान चला रहा है।

ग्रीष्‍मा सिंहवाइस प्रेसिडेंटमार्केटिंगकोका-कोला इंडिया एवं साउथवेस्ट एशिया ने कहा, आज के युवा अब सिर्फ चीज़ों को देखना पसंद नहीं करतेबल्कि वे उनमें शामिल होना चाहते हैं। वे ऐसे पलों की तलाश में रहते हैं जो रोमांचक होंतेज़ हों और बिल्कुल असली लगें। इसी सोच के साथ ‘टेस्ट द थंडर’ एंथम बनाया गया है। ‘आज कुछ तूफानी करते हैं’ का मतलब है दोस्तों के साथ मिलकर उस जोश और जुनून को महसूस करना जो हमें कुछ बड़ा करने के लिए उकसाता है। यह गाना युवाओं को साथ आने और कुछ हटकर करने का बुलावा देता है—यही असली तूफानी अंदाज़ है।”

 सुकेश नायकचीफ क्रिएटिव ऑफिसरओगिल्वी इंडिया ने कहा, आज के युवा दर्शक नहींकहानी के हीरो हैं। उन्हें ऐसी चीज़ें पसंद हैं जो तेज़ होंअसरदार हों और जिनमें असलियत महसूस हो। वे किसी भी अनुभव को कल पर नहीं टालना चाहतेवे उसे इसी वक्त और अपने दोस्तों के साथ जीना चाहते हैं। कुछ कर दिखाने की यही भूख इस नए गाने की जान है। आज कुछ तूफानी करते हैं‘ सिर्फ एक टैगलाइन नहीं हैबल्कि यह दोस्तों के साथ मिलकर उस रोमांच और असली जोश को महसूस करने का एक तरीका है। यही असल में तूफानी‘ होने का सही मतलब है।”

 देवराज सान्यालचेयरमैन एंड सीईओइंडिया और एसवीपी स्ट्रैटेजीअफ्रीकामिडिल ईस्ट एंड एशियायूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप ने कहा, थम्स अप का 49 साल का सफर पुरानी यादों के बारे में नहींबल्कि लगातार आगे बढ़ने के बारे में है। हनुमानकाइंड के नए जोश को विशाल ददलानी की दमदार आवाज़ के साथ जोड़नाजिसे सुशिन श्याम ने संगीत दिया और वरुण ग्रोवर ने बेहतरीन हिंदी बोलों से सजाया—यह सब मिलकर एक जबरदस्त तालमेल जैसा महसूस हुआ। हमने जो बनाया है वह सिर्फ एक नया जिंगल नहीं हैबल्कि एक बड़ा एलान है। इसे बिजॉय शेट्टी और अर्ली मैन फिल्म्स ने पूरी ताकत और जुनून के साथ शूट किया है। मेरे लिए इतनी बेबाक और पावरफुल चीज़ बनाना सिर्फ एक जश्न नहींबल्कि थंडर‘ को एक नए तरीके से पेश करना है। मुझे इस पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।”

 विशाल ददलानी ने कहा, इस सहयोग को मजेदार बनाने वाली बात थी कि हमारी संगीत की दुनिया कितनी अलग है। हमने उन अंतर को कंट्रोल करने या एक ही साउंड में फिट करने की कोशिश नहीं की। पूरी बात यही थी कि एक-दूसरे से स्पार्क करें और कुछ तूफानी बनाएं। असली रश वहीं से आता हैऔर यही गाने को उसकी पर्सनैलिटी देता है।”  

 हनुमानकाइंड ने कहा, गाना हमारे पास बहुत आसानी से आया। जो वर्जन आप सब सुन रहे हैंवह स्टूडियो में पहली बार जब हम आए थेउससे बहुत करीब है। हमने इसके लिए कुछ अच्छे लोग जुटाए थेऔर अब हम यहां हैं।”

 बिजॉय शेट्टी ने कहा, हमने देखा कि थम्स अप की दुनिया को आखिर हमेशा किसने परिभाषित किया है: कुछ महसूस करने के लिए आगे बढ़ने की जरूरत। फिल्म में जो भी आप देखते हैंवह म्यूजिक के साथ एनर्जी को लगातार बढ़ाते रहने के लिए बनाया गया हैताकि दर्शकों के साथ वो एनर्जी बनी रहे।” 

 पिछले बीस सालों में पहली बार थम्स अप ने अपना रूप पूरी तरह बदल लिया है। ब्रांड ने अपनी एक नई पहचान और नया लोगो पेश किया है, जो पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश, शार्प और आधुनिक है। यह नया लुक उसी आत्मविश्वास और जोश को दिखाता है जो हमेशा से थम्स अप की पहचान रही है, लेकिन अब इसे बिल्कुल नए और कूल तरीके से पेश किया गया है। यह नया अंदाज़ आज के युवाओं की पसंद और उनकी लाइफस्टाइल से पूरी तरह मेल खाता है।

error: Content is protected !!