वैलेंटाइन डे को लेकर एलीना रिसॉर्ट में विशेष आयोजन

रूफ टॉप व्यू, पूल साइड कैंडल लाइट डिनर के साथ मनाए रोमांटिक वैलेंटाइन

पटना के फ्रेजर रोड स्थित महाराजा कामेश्वर कॉम्प्लेक्स के पांचवें फ्लोर पर मौजूद एलीना रिसॉर्ट में वैलेंटाइन डे को खास और यादगार बनाने के लिए एक विशेष आयोजन की घोषणा की गई है। इस अवसर पर रिसॉर्ट परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 14 फरवरी को होने वाले वैलेंटाइन स्पेशल इवेंट की जानकारी मीडिया के साथ साझा की गई।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान एलीना रिसॉर्ट के प्रतिनिधि अमित मिश्रा और प्रसिद्ध शेफ संतोष ने बताया कि इस बार कपल्स के लिए एक शानदार रोमांटिक डिनर सेटअप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि महज ₹2499 में लोग अपने लव्ड वन के साथ वैलेंटाइन डे को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकेंगे।
इस आयोजन में खास तौर पर तैयार किया गया Valentine’s Special Menu भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। ड्रिंक्स में ब्लू लगून, स्टार्टर में पनीर अंगारा, वेज सॉल्ट एंड पेपर, और अफगानी मुर्ग कबाब परोसा जाएगा। वहीं सूप सेक्शन में स्वादिष्ट टॉम यम सूप शामिल किया गया है।
मुख्य व्यंजनों में मुर्ग डाक बंगला, पनीर लबाबदार, दम आलू कश्मीरी, दाल मखनी, जाफरानी पुलाव और नान/कुलचा की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लाइव काउंटर पर पास्ता भी उपलब्ध रहेगा। डेजर्ट में गाजर हलवा विद आइसक्रीम वैलेंटाइन की मिठास को और बढ़ाएगा।
एलीना रिसॉर्ट प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन को और रोमांटिक बनाने के लिए विशेष कैंडल लाइट सेटिंग, हल्की रोशनी, गुलाब की पंखुड़ियों से सजी टेबल और आकर्षक माहौल तैयार किया जाएगा। यह वैलेंटाइन स्पेशल इवेंट शनिवार, 14 फरवरी को आयोजित होगा और पटना के कपल्स के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है।
error: Content is protected !!