नकुड़, सहारनपुर (उ.प्र.), 28 अगस्त 2026 – राष्ट्र के प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “भारत का संकल्प 2026-27” के अंतर्गत नकुड़ के वरिष्ठ साहित्यकार, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षाविद सुनील कुमार खुराना ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिज्ञा ली है। इस पुनीत संकल्प के लिए उन्हें प्रतिज्ञा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग और अमर उजाला के तत्वावधान में जारी किया गया है। SUNEEL KUMAR KHURANA ने स्वच्छता के अंतर्गत अपना संकल्प लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रतिज्ञा ली है। अमर उजाला के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “मां तुझे प्रणाम” की भावना के साथ हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। इसके अंतर्गत विज्ञान, लेखन, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाने की शपथ दिलाई जा रही है। यह अभियान भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। इस अवसर पर सुनील कुमार खुराना ने बताया कि “एक प्रधानाध्यापक होने के नाते शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण ही मेरा पहला और सबसे बड़ा संकल्प है। मैं अपने विद्यालय के बच्चों में स्वच्छता, अनुशासन और देशभक्ति के संस्कार भरकर ही सच्चे अर्थों में भारत माता की सेवा कर सकता हूँ।”
सुनील कुमार खुराना ने आगे कहा कि वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का प्रसार करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। उनकी हालिया कविताएं “रक्षाबंधन”, “पल दो पल” और “मेहनत” को भी इसी राष्ट्रवादी सोच का प्रतीक माना जा रहा है। 28 अगस्त 2026 को प्राप्त हुआ यह प्रमाण-पत्र न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि यह दर्शाता है कि नकुड़ जैसे कस्बे के शिक्षक भी राष्ट्रीय अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं सुनील कुमार खुराना जैसे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद्ध और साहित्यकार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों और साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुनील कुमार खुराना को बधाई दी है। यह नकुड़ और पूरे सहारनपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है।