जन्मदिन पर अमर सिंह ने बांके बिहारी मंदिर में माथा टेका

राष्ट्रीय लोक मंच के अध्यक्ष अमर सिंह ने अपने 57वें जन्मदिन के अवसर पर रविवार को यहां बांके बिहारी मंदिर में माथा टेका। उनके साथ रामपुर की सपा सांसद जया प्रदा भी मौजूद थीं।

मंदिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अमर सिंह ने राधा-कृष्ण के संयुक्त रूप श्रीबांके बिहारी के पूजन-दर्शन किए। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि मैं धार्मिक व्यक्ति हूं इसलिए जन्मदिन मनाने और भगवान का आशीष लेने यहां आया हूं।

error: Content is protected !!