दक्षिण कोरियाई युवती से वेटर ने किया रेप

दक्षिण कोरिया की एक महिला पर्यटक ने आरोप लगाया है कि 14 जनवरी को मध्यप्रदेश के एक होटल में उसके साथ रेप हुआ है।

यहां क्रांति चौक थाने में गुरुवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 23 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व स्थित एक होटल में वेटर ने उसके साथ रेप किया।

युवती ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह मध्यप्रदेश के कुछ पर्यटन स्थलों की यात्रा के बांधवगढ़ पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि युवती ने होटल के कमरे में वेटर से बीयर मंगाई थी।

वेटर ने शायद उस बीयर में बेहोशी की दवा मिला दी जिसे वह पीते ही बेहोश हो गई। इसके बाद वेटर ने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। युवती ने कहा कि वह भारत पर्यटन के लिए आई थी और कई जगह घूम चुकी है। उसने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि 29 जनवरी को औरंगाबाद रेलवे स्टेशन के समीप किसी ने उसका बैग भी चुरा लिया जिसमें कैमरा, मोबाइल और नगदी थे। युवती ने बताया कि उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में पर्यटक गाइड को बताई जिसने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

पुलिस आयुक्त नरेश मेघराजानी ने बताया कि युवती को पुलिस सुरक्षा में मध्य प्रदेश के संबद्ध थाने ले जाएगा ताकि मामले की आगे जांच की जा सके।

error: Content is protected !!