लोकपाल बिल पर अन्ना हजारे ने कहा है कि सरकार ने कैबिनेट के सामने जो ड्राफ्ट रखा है, वह हमारा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनलोकपाल पर जो भी आश्वासन दिए, वे पूरे नहीं किए। सरकार ने हमें धोखा दिया है।
अन्ना ने आगे कहा कि सीबीआई और सीवीसी लोकपाल के दायरे में आने चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि लोकपाल को लेकर ज्वाइंट कमेटी बनाई गई थी, उसका क्या हुआ।
उन्होंने अपनी मांग दोबारा दोहराई की सरकार को सशक्त लोकपाल लेकर आना चाहिए।
अन्ना ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी को करारा जवाब देते हुए कहा कि सत्ता एक जहर नहीं, नशा है।
