शांति बरकरार रखने को जम्मू-कश्मीर राजमार्ग बंद

curfew 2013-2-9देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद पर हमले के सबसे बड़े दोषी अफजल गुरु को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दिए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार सुबह श्रीनगर समेत वादी के विभिन्न इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए क‌र्फ्यू लगा दिया है। देश में शांति श्रृंखला बरकरार रखने के लिए जम्मू-कश्मीर राजमार्ग बंद कर दिया गया है। यही नहीं देश की राजधानी में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू के कई संवेदनशील इलाके जैसे किश्तवार, बारामोला, पूंज इन सब जगहों पर आज सुबह पांच बजे नमाज के बाद ही अलर्ट की घोषणा कर दी गई थी। बड़ी तादाद में सुरक्षा बल को इन इलाकों में तैनात किया गया है।

जैसा की हम जानते हैं कि जम्मू कश्मीर अफजल गुरु की जन्मभूमि है। ऐसे में अफजल गुरु की फांसी की खबर के बाद जम्मू कश्मीर में तनाव का माहौल पैदा होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसलिए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने किसी के भी घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। मोबाइल सेवा बंद कर दी गई है। इससे रेल सेवा भी काफी हद तक प्रभावित होगी। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

बताया जाता है कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री फिलहाल दिल्ली में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि अफजल गुरु की दया याचिका तीन फरवरी को खारिज कर दी गई थी। इस बीच, कश्मीर में हुर्रियत कांफ्रेस ने तीन दिन का बंद बुलाया है।

अफजल को फांसी दिए जाने से प्रशासन को कश्मीर में हालात बिगड़ने की आशंका है। स्थिति को काबू में रखने के लिए ही यह क‌र्फ्यू लगाया गया है।

error: Content is protected !!