अफजल को फांसी: शिंदे ने हड़बड़ में की गड़बड़

ssinde1 2013-2-9केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की एक बार फिर अपने बयान को लेकर किरकिरी हो रही है। इस बार मामला आतंकी अफजल गुरु की फांसी से जुड़ा हुआ है। शिंदे ने प्रेस कांफ्रेस में कहा, अफजल गुरु को आज आठ बजे फांसी दी गई। 2011 में ही गृह मंत्रालय ने इसकी सिफारिश की थी। राष्ट्रपति को 21 जनवरी को फाइल भेजी गई। राष्ट्रपति ने तीन फरवरी को दया याचिका खारिज की थी। इस फाइल पर चार फरवरी को मैंने हस्ताक्षर किए और आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

शनिवार की सुबह प्रेस कांफ्रेंस में बोलते समय सुशील कुमार शिंदे ने कई तथ्यात्मक गलतियां कीं। इसमें शिंदे ने तारीख और वक्त गलत बताया। गृह मंत्री ने कहा, कोर्ट ने आठ फरवरी की तारीख तय की थी। आठ बजे का वक्त भी तय हो गया था। तो आज आठ बजे अफजल को फांसी दे दी गई है। लेकिन इसके बाद अंग्रेजी में बोलते समय शिंदे ने तो और भी गड़बड़ी की। उन्होंने अफजल की फांसी के वक्त के बारे में आठ बजे सुबह [8 ए.एम.] के बजाय आठ बजे रात [8 पी.एम.] कह दिया।

error: Content is protected !!