1 बिलियन राइजिंग से उठी आवाज, हमें हमारा हक चाहिए

onebillion 2013-2-15नई दिल्ली। जहां अलग-अलग शहरों में युवक-युवती वैलेंटाइन डे के मजे ले रहे थे, वहीं प्यार की राजधानी से नवाजी गई दिल्ली में युवा और बच्चे सड़कों पर उतरकर वन बिलियन राइजिंग अभियान चला रहे थे। दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट पर हजारों की तादाद में युवा इकट्ठा हुए और माथे पर पिंक कलर का बैंड बांधकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। यहां वैलेंटाइंस डे का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।

14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे को युवक युवतियां देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते दिखाई दिए। उन्हें उनका हक और इन्साफ दिलाने की कवायद कर रहे थे। उन्होंने इस अभियान के लिए वैलेंटाइनंस डे को ही चुना क्योंकि यह दिन प्यार करने वालों का ही होता है। लेकिन प्यार के रिश्ते में एक दूसरे के लिए सम्मान और विश्वास होना भी जरूरी है और महिलाएं के प्रति लोगों का सम्मान कहीं खो सा गया है। इसलिए उन्हें यह सब याद दिलाने के लिए इस दिन का सराहा लेना पड़ा। इस दिन के मायने तभी होंगे जब हम समाज में पुरुष और महिलाएं दोनों को समान रूप से इज्जत देंगे।

बीते साल 16 दिसंबर को हुए दिल्ली गैंगरेप मामले ने सिर्फ दिल्ली को ही नहीं बल्कि पूरे देश को ही हिला कर रख दिया था। लेकिन फिर भी सरकार ने अब तक देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसलिए अब वक्त आ गया है जब महिलाओं को खुद ही अपने लिए कुछ करना होगा। अपनी हिफाजत खुद ही करनी होगी।

इस दिन हजारों युवाओं और बच्चों ने सड़कों पर जागो इंडिया जागो के नारे लगाए। म्यूजिक के साथ डांस किया और लोगों तक अपना मैसेज पहुंचाने की कोशिश की। महिलाओं ने जबरदस्त नारेबाजी की और कहा कि अब वह और नहीं सहेंगी। जो लोग महिलाओं की इज्जत करना भूल गए हैं उन्हें याद दिलाना होगा कि महिलाएं पैरों से रौंदे जाने वाली चीज नहीं है। पहली बात महिलाएं कोई वस्तु नहीं हैं। उन्हें उतना ही सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए जितना समाज में पुरुषों को मिलता है।

error: Content is protected !!