सेंट्रल रूस में उल्का के गिरने से 250 घायल

meteor 2013-2-15उराल [रूस]। सेंट्रल रूस में उल्का के गिरने से करीब 250 लोगों के घायल होने की खबर है। इस उल्का पिंड को अपनी ओर आते हुए कई लोगों ने देखा। इसकी वजह से जहां कई पेड़ गिर गए वहीं कई मकान भी धराशायी हो गए। कुछ मकानों में इसकी वजह से गहरी दरारें भी आ गई हैं।

रूस के आंतरिक मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक यह उल्का पिंड रूस के उराल इलाके में गिरा है। इस इलाके में रहने वालों ने इसकी वजह से कुछ कारों के जलकर खाक हो जाने की जानकारी भी दी है। इस उल्का को गिरते हुए करीब दो सो किमी दूर याकतेरिबर्ग से भी देखा गया। जानकारी के मुताबिक इससे घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं धराशायी इमारतों के मलबे में लोगों को तलाश करने का काम जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस उल्का के धरती से टकराने पर एक जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसकी वजह से करीब बीस मंजिला इमारत पूरी तरह से हिल गई। इस घटना से वहां के लोग दहशत में आ गए। इस उल्का के गिरने से इस इलाके में स्थित करीब छह हजार वर्गमीटर में फैली फैक्टरी भी धराशायी हो गई।

error: Content is protected !!