आतंक का पर्याय: इंडियन मुजाहिदीन

indian-mujahideen-face-of-terror 2013-2-23

नई दिल्ली। हैदराबाद में हुए बम धमाकों के तौर-तरीकों से सुरक्षा एजेंसियों की शक की सुई आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन की तरफ घूम रही है।

आइएम

स्थापना (2005-06)

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्यों से इसकी स्थापना की।

कराची प्रोजेक्ट:

-आइएसआइ ने इस संगठन को ‘कराची प्रोजेक्ट’ के तहत तैयार किया था। जिसका आशय भारत के स्थानीय लोगों का इस्तेमाल कर आतंक का खूनी खेल खेलना था।

-अमेरिकी जेल में बंद मुंबई आतंकी हमले के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को कराची प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

आतंकी हमले:

-2007-10 के दौरान लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद, जौनपुर, बेंगलूर, सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली और पुणे में आतंकी हमलों को अंजाम दिया। जिनमें करीब 500 मारे लोग मारे गए।

स्थिति:

-2008-10 के दौरान करीब 78 आइएम आतंकी पकड़े गए।

-आइएम के संस्थापक सदस्यों में एक आमिर रजा खान समेत इसके 31 मोस्ट वांटेड आतंकी अभी तक पकड़ से बाहर हैं। इनमें से आठ यूपी, 10 कर्नाटक, छह केरल, तीन महाराष्ट्र और गुजरात एवं झारखंड के दो-दो हैं।

-खुफिया एजेंसियों को शक है कि उन 31 में से 17 आतंकी पाकिस्तान में हैं। भारतीय सरकार ने पाकिस्तान को इन 17 नामों की सूची सौंपी है।

पाकिस्तान में छिपे प्रमुख आतंकी

-रियाज भटकल: कर्नाटक के भटकल कस्बे का रहने वाला है। पेशे से सिविल इंजीनियर और आइएम का संस्थापक सदस्य।

-इकबाल भटकल : रियाज का भाई है। पेशे से यूनानी डॉक्टर, आतंकियों की भर्ती करता है।

-यासीन भटकल: बम बनाने में माहिर। कराची में छिपे होने की खबर।

-आमिर रजा खान: भारत में आइएम आतंकी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार।

अब्दुस सुभान कुरैशी: इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा। तकनीकी सहायक।

मुफ्ती सूफियान, अबु अयमान और मोहसिन चौधरी पुणे जर्मन बेकरी विस्फोट में शामिल होने का शक।

Comments are closed.

error: Content is protected !!