महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी की कोशिश, सीनियरों पर यौन शोषण का आरोप

pulice kanstable 2013-2-28मुंबई: वरिष्ठ कर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक निलंबित महिला कांस्टेबल ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि 25-वर्षीय अमृता अकोलेकर की हालत स्थिर है और वह अस्पताल में भर्ती है। अमृता ने तीन सहायक पुलिस आयुक्तों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

कहा जा रहा है कि वह गृहमंत्री आरआर पाटिल से मिलने आई थी। विधानसभा परिसर में उसने कीटनाशक पी लिया। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने खुदकुशी की कोशिश क्यों की। उसके खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!