आर्थिक सर्वेक्षण : जीडीपी में प्रमुख 15 देशों में भारत शीर्ष पर

surveyनई दिल्ली: 2001 से 2011 के बीच 11 वर्ष की अवधि में 15 शीर्ष देशों के बीच सेवा प्रदर्शन को लेकर की गई तुलना दर्शाती है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सेवाओं में 8.1 प्रतिशत के साथ भारत शीर्ष पर है। इन 15 शीर्ष देशों में ब्राजील, रूस, भारत और चीन सहित प्रमुख विकसित देश शामिल हैं।

चीन की संयुक्त वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) जहां 11.1 फीसदी है वहीं 9.2 फीसदी के साथ भारत की संयुक्त वार्षिक वृद्धि दर दूसरे स्थान पर रही। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि भारत का विकास प्रमुख रूप से सेवा क्षेत्र से पोषित होता रहा है।

भारत का सेवा क्षेत्र व्यापार, एफडीआई तथा रोजगार के माध्यम से राष्ट्रीय और राज्यों की आय में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला क्षेत्र है। एक दशक से भी अधिक समय से इस क्षेत्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती के साथ संभाले रखा है। भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कारक लागत (वर्तमान मूल्य के अनुसार) 1950-51 में 33.3 से बढ़कर 2012-13 में 56.5 प्रतिशत हो गई है।

18 प्रतिशत के योगदान के साथ व्यापार, होटल और रेस्तरां अपने अन्य उप-क्षेत्रों के साथ मिलकर सकल घरेलू उत्पाद में बड़ा योगदान देते हैं। इसके बाद वित्त, बीमा, रियल एस्टेट तथा बिजनेस सेवाएं 16.6 फीसदी का योगदान देती हैं। 14 फीसदी भागीदारी के साथ सामुदायिक, सामाजिक और निजी सेवाओं का स्थान तीसरा है। 8.2 फीसदी की भागीदारी के साथ निर्माण कार्य चौथे स्थान पर आते हैं।

2011-12 में हालांकि व्यापार और इसके उप-क्षेत्रों की वृद्धि 6.5 फीसदी तक रहने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसकी भागीदारी 16.6 फीसदी तक बढ़ी है। 2011-12 में बैंकिंग और बीमा 13.2 फीसदी की वृद्धि के साथ काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र साबित हुए। 2010-11 और 2011-12 में ‘अन्य सेवाओं’ की भागीदारी 7.9 फीसदी तक रही।

error: Content is protected !!