दिल्ली में सिपाही ने ही लूट ली महिला की इज्जत

national-delhi-police-man-rape-a-woman 2013-3-1नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही ने महिला के साथ रेप किया है। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही मिथुन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मिथुन मूलरूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। 2010 में इसकी नियुक्ति बतौर सिपाही दिल्ली पुलिस में हुई थी। कुछ समय से इसकी तैनाती पीतमपुरा पुलिस लाइन में थी। डीसीपी बाहरी जिला भोला शंकर जायसवाल ने इसे पद से निलंबित कर दिया है। पीड़ित 24 वर्षीय महिला पति व बच्चों के साथ सुल्तानपुरी ई ब्लाक में किराये के मकान में रहती है।

कुछ महीने पूर्व मिथुन की तैनाती सुल्तानपुरी थाने में थी। महिला के इलाके के बीट में होने के कारण वह पहली बार उसके मकान में सत्यापन करने पहुंचा था। तभी से मिथुन महिला के पीछे पड़ गया था। वह महिला के नंबर पर उससे बात करने लगा था और उसका पीछा भी करने लगा था। विरोध करने पर सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। तीन दिन पूर्व महिला अपने घर में अकेली थी।

मिथुन उसके घर पहुंचा और रेप किया। कुछ देर बाद महिला का पति जब घर आया तो उसने पति को आपबीती बता दी। पति ने सुल्तानपुरी थाने में शिकायत कर दी। महिला का मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी स्मारक अस्पताल में मेडिकल करवा रेप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर लिया गया।

 

error: Content is protected !!