अमेरिका: प्रेमिका पर लगाया स्पर्म चुराने का आरोप

us-man-accuses-girlfriend-of-stealing-sperm 2013-3-4वाशिंगटन। अमेरिका में अनोखा मामला सामने आया है। लुइसियाना के रहने वाले लेन हार्डिन ने एक फर्टिलिटी क्लीनिक, स्पर्मबैंक और अपनी पूर्व प्रेमिका टोबी डेवाल को कोर्ट में खींच लिया है। हार्डिन का आरोप है कि डेवाल ने चोरी से उनका वीर्य स्पर्मबैंक से ले लिया। इसका उपयोग गर्भधारण के लिए किया और उनकी इजाजत भी नहीं ली।

कोर्ट में 44 वर्षीय हार्डिन के वकील बर्नसन ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को डर है कि अब उसे दो साल के बच्चे के भरण-पोषण के लिए कहा जा सकता है। जबकि इसमें वह कहीं से भी कसूरवार नहीं है। उसने कभी अपने वीर्य के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी। 2002 में हार्डिन और तब उनकी गर्लफ्रेंड रहीं कैथरीन ने एक बच्चे के जन्म के बाद हार्डिन के वीर्य को स्पर्मबैंक में रखने का फैसला किया था। इसके बाद हार्डिन ने नसबंदी करा ली थी। दोनों ने स्पर्मबैंक से करार किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि बच्चा चाहने पर वह वीर्य सिर्फ कैथरीन को ही दिया जाएगा। वे वीर्य को सुरक्षित रखने के लिए स्पर्मबैंक को सालाना भुगतान कर रहे थे। कुछ समय बाद दोनों का अलगाव हो गया। इसके बाद हार्डिन के जीवन में डेवाल आ गई। दोनों के संबंध दो साल तक चले।

2011 में डेवाल स्पर्मबैंक गई और धोखा देकर बिना हार्डिन की इजाजत के उनका वीर्य हासिल कर लिया। स्पर्मबैंक ने भी वीर्य देने में सावधानी नहीं बरती। फर्टिलिटी क्लीनिक में जाकर इस वीर्य से डेवाल ने गर्भधारण किया। डेवाल का बच्चा अब दो साल का है। जबकि हार्डिन उससे कभी नहीं मिला।

error: Content is protected !!