नई दिल्ली। यमुना बचाओ आंदोलन की पदयात्रा गुरुवार को पलवल (हरियाणा) शहर से निकल कर ग्रामीण क्षेत्र पृथला की ओर प्रस्थान कर गई। करीब 12 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद पदयात्रा का पड़ाव यहां के एक स्कूल में डाल दिया गया। स्थानीय लोगों ने यात्रा के मुख्य आयोजक यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास, पीवी राजगोपाल और भारतीय किसान यूनियन के नेता भानु प्रताप सिंह का पगड़ी बांध कर व फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उप्र से राज्यसभा सांसद बाबू दर्शन सिंह ने पहुंच कर यात्रा को अपना नैतिक समर्थन दिया। पदयात्रा शुक्रवार को बल्लभगढ़ पहुंचेगी।