तिहाड़: इस साल 18 कैदियों ने की आत्महत्या

tihar jail 2013-3-11नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी राम सिंह की तिहाड़ जेल में आत्म हत्या करने के बाद एक बार फिर तिहाड़ जेल में कैदियों की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लग गया है। तिहाड़ जेल में कई गंभीर मामलों में लिप्त आरोपी सलाखों के पीछे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से ही राम सिंह समेत इस मामले के सभी छह आरोपियों को तिहाड़ में कैदी भी गलत नजरों से देखते थे। राम सिंह ने गैंगरेप की शिकार युवती के साथ सबसे ज्यादा दरिंदगी की थी।

तिहाड़ जेल में बारह हजार से ज्यादा कैदी जेल की सलाखों के पीछे हैं। इनमें से पांच सौ के करीब महिला कैदी भी शामिल हैं। वर्ष 2012 से अभी तक तिहाड़ में अठारह कैदी आत्महत्या कर चुके हैं। पिछले वर्ष ही यहां पर सोलह कैदियों ने आत्महत्या की जबकि दो कैदियों ने इस वर्ष आत्महत्या की है। देश की अतिसुरक्षित माने जाने वाली तिहाड़ जेल में हुई आत्महत्या पर कोर्ट भी चिंता व्यक्त कर चुका है। इस तरह के मामलों पर मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!