कभी राम सिंह के घर को बम से उड़ाने की थी साजिश

man-was-seeking-to-bomb-delhi-gangrape-accused-ram-singhs-house 2013-3-11नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह ने खुदकुशी कर ली है। आज गैंगरेप मामले में इसकी पेशी होनी थी। सूत्रों के मुताबिक, राम सिंह काफी मानसिक दबाव में था। वह किसी से बातचीत नहीं करता था। सामाजिक बहिष्कार समेत कई तरह के दबाव को नहीं झेल पाने की वजह से राम सिंह ने खुदकुशी की होगी, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

आरोपी राम सिंह के घर को बम से उड़ाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मनोज पवार नाम का यह शख्स, नेबसराय के शाहपुर जाट का रहने वाला था।

पुलिस ने उसके खिलाफ विस्फोटक कानून के तहत मामला दर्ज किया था। कुछ लोग राम सिंह के आरके पुरम स्थित घर पर देर शाम गए थे और घर को बम से उड़ाने की कोशिश की। राम सिंह के घर के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि तीन लोग आए और उससे पूछा कि राम सिंह का घर कौन-सा है। जब महिला ने उन्हें घर बताया तो उन्होंने कहा कि वह यहां पर बम फोड़ने वाले हैं इसलिए आप लोग यहां से चले जाएं, जिसके बाद महिला ने पुलिस को खबर की।

error: Content is protected !!