चीनी हैकरों ने डीआरडीओ में लगाई सेंध

rocketनई दिल्ली। सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील रक्षा अनुसंधान एवं विकास परिषद [डीआरडीओ] में हैकिंग की घटना सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि चीनी हैकरों ने डीआरडीओ के कंप्यूटरों को हैक कर कई संवेदनशील जानकारियां चुरा लीं।

इस संबंध में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि खुफिया एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल वह इस मुद्दे पर कुछ कहना नहीं चाहते। डीआडीओ के प्रवक्ता रवि गुप्ता ने कहा, ‘हमारी जानकारी के मुताबिक डीआरडीओ के किसी कंप्यूटर अथवा नेटवर्क को नुकसान नहीं पहुंचा है। बता दें कि पहले भी हैकिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से सशस्त्र बलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों को हैकिंग से बचाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हाल ही में नौसेना ने अपने यहां हैकिंग की घटना पर पूर्वी कमांड के कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की थी।

error: Content is protected !!