नई दिल्ली। भारत के राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में कभी चरमराती हुई कांग्रेस पार्टी को जीवन दान देने वाली सोनिया गांधी ने अध्यक्ष के तौर पर 15 साल पूरे कर लिए है। अपने 15 साल के कार्यकाल में कांग्रेस के नेतृत्व में दो बार केंद्र में सरकार बनी।
देश ही नहीं दुनिया में भी सोनिया की ख्याति बरकरार रही। अतंर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं के मुख्य पृष्ठ पर भी उनकी तस्वीर कई बार प्रकाशित हुई हैं। इतना ही नहीं, ‘टाइम्स’ पत्रिका ने कई बार इनको शक्तिशाली महिलाओं की सूची में महत्वपूर्ण स्थान दिया है।
चलिए आज हम आपको उनकी दिनचर्या के बारे में वो खास बातें बता रहे हैं जो आपको शायद ही पता हो।
-पूरा दिन काम में व्यस्त रहने वाली सोनिया गांधी काफी फिट नजर आती हैं। उनके फिट होने का राज है योग। उनके दिन की शुरुआत ही योगा से होती है। आम से खास तक उनकी फिटनेस के कायल हैं। खुद को तरोताजा बनाए रखने के लिए सोनिया कड़क कॉफी पीती हैं। उन्हें कैपीचीनो कॉपी पीना बेहद पसंद है।
-एक आम भारतीय महिला की तरह सोनिया गांधी ने अपने कपड़ों की अलमारी में अभी भी वह गुलाबी रंग की साड़ी को सहेजे रखा है, जिसे उन्होंने अपनी शादी में पहना था। यह उन्ही साड़ियों में से एक है जिन्हें जवाहर लाल नेहरू ने अपने जेल के दिनों में काता था।
-सोनिया गांधी पहनावे और बालों को सवांरने के लिए एक व्यक्तिगत परिचारिका रखीं हैं। लंबे सफर के दौरान यह उनके साथ रहती है। कार्यक्रमों के दौरान आप गौर करें तो सोनिया गांधी के बाल सलीके से कढ़े हुए होते हैं।
-साफ-सफाई को लेकर सोनिया बेहद अनुशासित हैं। एक आदर्श भारतीय बहू के जैसे ही सोनिया अपने घर में धूल आदि साफ करने का काम बखूबी करती हैं।
-सोनिया गांधी वक्त को लेकर बहुत पाबंद हैं। अपने मित्रों को बधाई संदेश देना कभी नहीं भूलती हैं।
-सोनिया गांधी का रविवार उनके परिवार के नाम होता है। संडे को वह अपने परिवार के साथ ही होती हैं ।