कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के कालीघाट थाने की पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने ही मामा की लड़की की नंगी तस्वीरों को लगाने वाले उसके भाई मनीष सिंह और पत्नी बबीता सिंह को धारा 66ए/66डी और आईटी एक्ट के धारा 67 के तहत गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष ने अपनी बहन की पुरानी तस्वीर में सिर्फ चेहरा निकाल कर नंगी तस्वीर नेट पर अपलोड कर दी थी। मामले की जानकारी मिलने पर बहन ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आज दोनों को शेक्सपियर इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों को गुरुवार अलीपुर अदालत में पेश किया जायेगा। पुलिस को शक है कि मनीष और उसकी पत्नी बबीता सेक्स का धंधा भी चलाते होंगे। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।