सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष के तौर पर 15 साल पूरे किए

soniya 2013-3-14नई दिल्ली: सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष के तौर पर 15 साल पूरे कर लिए हैं। 66 वर्षीया सोनिया गांधी ने 1998 में 127 साल पुरानी इस पार्टी के अध्यक्ष पद को संभाला था और तब से वह लगातार इस पद पर बनी हुई हैं। लगातार सबसे अधिक वक्त तक पार्टी अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड उनके नाम के साथ जुड़ गया है।

सोनिया ने जिस समय पार्टी की कमान अपने हाथ में ली थी, उस समय पार्टी के सामने कई समस्याएं खड़ी थीं। चुनावों में पार्टी की हार हो रही थी और कुछेक राज्यों में ही उसकी सरकारें थीं। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में कई बदलाव किए गए और मई 2004 में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए ने केंद्र में सरकार बनाई। सरकार पूरे पांच साल चली और सोनिया गांधी ने बतौर यूपीए चेयरपर्सन कई अहम फैसले लिए।

2009 चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया और पहले से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर केंद्र में यूपीए की सरकार बनाई। कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर गांधी का यह चौथा कार्यकाल है। 2010 में उन्हें एक बार फिर सर्वसम्मति से इसके लिए चुना गया था और वह 2015 तक इस पद पर बनी रहेंगी।

error: Content is protected !!