कानपुर। फोटो देख आप इतना तो समझ ही गए होंगे कि हो क्या रहा है? जी हां, आप सही सोच रहे हैं। पिटाई ही हो रही है। जनाब की पिटाई क्यों हो रही है? ये जान आप इस महिला के जज्बे को सलाम करेंगे। आप भी हौसला अफजाई करेंगे। बरबस ही आपके मुंह से निकल पड़ेगा शाबाश बेटी, शाबाश। दरअसल हुआ ये कि टाटमिल चौराहे से कल्याणपुर के अशोक नगर जा रहीं एक महिला से टेंपो चालक ने अभद्रता कर दी। इस पर उन्होंने चालक को सबक सिखाने की ठानी। रावतपुर गुटैया क्रासिंग के पास टेंपो रुकवा कर चालक को शर्ट का कालर पकड़कर बाहर खींच लिया और लगीं सरेराह लातों से पीटने। यह नजारा देख हर कोई महिला के साहस की तारीफ कर उठा। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही।
बीए की छात्रा से छेड़खानी पर भीड़ ने शोहदे को धुना
चकेरी थाने के दहेली सुजानपुर निवासी एक शिक्षक की बीए में पढ़ने वाली बेटी रविवार शाम वह बाजार जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार शोहदा मंगला विहार निवासी राहुल वर्मा ने उससे छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और शोहदे को लात-घूंसों से पीटा। पुलिस पहुंचने से पहले शोहदा भाग निकला।