खंडवा । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा जिले में धनगांव के निकट सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कलेक्टर नीरज दुबे से दूरभाष पर घटना की जानकारी ली और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये। इस दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पांच गंभीर घायलों तथा अन्य सामान्य घायलों को निकट के सनावद अस्पताल में ले जाया गया, जहां से इंदौर रैफर किया गया है। दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को तात्कालिक रूप से मुख्यमंत्री द्वारा 50-50 हजार रूपये, गंभीर घायलों को 25-25 हजार रूपये तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है। आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती रंजना बघेल ने भी इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीरज दुबे और पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और उपचार तथा परिवहन की व्यवस्था सुनिष्चित कराई। कलेक्टर के निर्देष पर एस.डी.एम. पंधाना महेन्द्र सिंह कवचे पूरे समय सनावद अस्पताल में उपस्थित रहे और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई।
