प्रेमिका की मांग पूरी न होने पर की आत्महत्या

socideमोदीनगर। मोदीनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका की दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने से परेशान युवक ने बुधवार की रात अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कर आग लगा ली थी। गुरुवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने पड़ोस की एक महिला पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

डबल स्टोरी निवासी लेखपाल (24) पुत्र भारत सिंह टेंट कारोबारी के यहां काम करता था। वह कई दिनों से परिजनों से दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। परिजनों के इन्कार करने पर बुधवार रात युवक ने खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। पुलिस ने उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच में मृतक की जेब में पड़ोस की एक महिला का फोटो मिला है। उससे मृतक का प्रेम प्रसंग चला आ रहा था और उससे शादी करना चाहता था। शादी की एवज में महिला ने दो लाख रुपये की मांग रखी थी। मांग पूरी न कर पाने पर हताश लेखपाल ने आत्महत्या कर ली।

छात्रा ने गोली मारकर की आत्महत्या नई दिल्ली के पालम थानाक्षेत्र में बुधवार रात 10वीं कक्षा की छात्रा ने घर में मौजूद राइफल से गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि पालम एक्सटेंशन स्थित मकान संख्या जी-835 में रहने वाली पूजा (16) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जानकारी मिली कि पूजा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी।

error: Content is protected !!