कांग्रेस को बीजेपी का जवाब, भ्रष्टाचारियों के लिए यमराज हैं मोदी

naqviरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सरताज व भ्रष्टाचारियों के लिए यमराज हैं। देश में बदलाव के बादल साफ दिखाई दे रहे हैं। जनता भाजपा का स्वागत करने के लिए तैयार है। भाजपा ही देश के सामने एकमात्र विकल्प है। भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार व घोटालों से महंगाई बढ़ी है।

अर्थव्यवस्था निचले पायदान पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस को अच्छी तरह मालूम है कि जनता बेईमानों की बारात का बैंड-बाजा बजाने जा रही है। चुनाव जब भी हो कांग्रेस की बेईमान बारात की विदाई तय है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस नेता अब नरेंद्र मोदी को यमराज बता रहे हैं, हम कांग्रेस के इस बयान से सहमत हैं, क्योंकि मोदी भ्रष्टाचारियों व राष्ट्र विरोधियों के लिए यमराज हैं। नरेंद्र मोदी के आने से उसका क्या हाल होगा। इसी भय और बौखलाहट में कांग्रेस ऐसा बयान दे रही है।

वहीं भाजपा के लालजी टंडन ने कहा है कि अगर भाजपा नहीं होती तो कश्मीर भी भारत का अंग नहीं होता। उन्होंने कहा कि कश्मीर आज देश की बड़ी समस्या बना हुआ है। रक्षा बजट का भारी हिस्सा कश्मीर पर खर्च हो रहा है। अगर भाजपा नहीं होती तो कश्मीर भारत में नहीं होता। वह शनिवार को निराला नगर स्थित माधव सभागार में भारतीय जनता पार्टी के 33 वें स्थापना दिवस पर मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक सीटें जितवाने का संकल्प लिया।

श्री टंडन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयास से कश्मीर भारत का अंग बना। डॉ. मुखर्जी बिना परमिट के कश्मीर गए और शहीद हो गए। डॉ. मुखर्जी देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान के घोर विरोधी थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने कहा कि नेताओं का कार्य सिर्फ राजनीति करना नहीं है बल्कि समाज के दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इससे देश का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक कार्य होगा। गांव व मुहल्ले तककार्यकर्ताओंकी टीम खड़ी की जाएगी। कहा कि भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। इसे दूर करने का प्रयास होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे ठीक नहीं रहे, इससे कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। चुनाव में युवाओं का मत देश की तस्वीर बदल देगा। कार्यक्रम में महापौर डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा की प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, अनीता अग्रवाल, आशुतोष टंडन समेत कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!