गुड़गांव। गुड़गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप का मामला प्रकाश में आया है। एक एक्सपोर्ट हाउस में कार्यरत युवती ने अपने साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी दूसरे एक्सपोर्ट हाउस में अधिकारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा देकर संबध बनाए। युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने किनारा कर लिया। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
बृहस्पतिवार रात मिली शिकायत के बाद थाना उद्योग विहार पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया। रेप की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी अरविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अरविंद्र मूलरूप से मुंगेर, बिहार का रहने वाला है। पीड़िता भी मुंगेर की रहने वाली है। दोनों पहले दिल्ली में एक साथ रह रहे थे। वह गुड़गांव में उद्योग विहार इलाके में पिछले चार महीने से रह रहे थे। आरोपी युवक ने बताया कि चार साल से साथ रहने की बात गलत है। करीब चार महीने से ही साथ रह रहे हैं। युवती ने साजिश कर उसे फंसाया है। थाना प्रभारी उद्योग विहार इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर इलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस साल हुए यौन उत्पीड़न के मामले
-15 फरवरी : पटौदी में नर्स के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार।
-16 फरवरी : पालम विहार में मकान मालिक ने किरायेदार महिला के साथ रेप का आरोप, आरोपी जेल में।
-17 फरवरी : महिला इंजीनियर से आटो चालक ने किया छेड़छाड़, आरोपी जेल गया, चार्जशीट पेश।
-17 फरवरी : नाबालिग लड़की के साथ बीपीओ कर्मी ने किया रेप
-बादशाहपुर में देवर ने भाभी के साथ की अश्लील हरकत।
-18 फरवरी : बादशाहपुर में किशोर पर किशोरी ने लगाया रेप का आरोप।
-24 फरवरी : अधेड़ सुरक्षा गार्ड ने आठ साल की बच्ची से किया रेप
-4 अप्रैल : बेटी को पिता ने बनाया हवस का शिकार।
-11 अप्रैल : शादी का झांसा देकर युवक ने किया युवती से रेप।
-21 अप्रैल : सोहना में चार साल की बच्ची को बनाया गया हवस का शिकार।
-22 अप्रैल : शीतला माता मंदिर पार्किंग में कार में दो नाबालिग लड़कियों से चालक ने किया रेप।
-25 अप्रैल : वजीराबाद गांव में चार साल की बच्ची से रेप।