नई दिल्ली। 28 अप्रैल 2013 को शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इस दिन पृथ्वी सूरज और शनि के बिल्कुल बीच में होगी। यह नजारा सूरज निकलने की दिशा के विपरीत यानी पश्चिम दिशा से साफ दिखाई देगा। इस दिन शनि पूरे साल में पृथ्वी के सबसे ज्यादा करीब होता है। इसे सैटर्न ऑपोजिशन कहते हैं। यह नजारा एक रिंग जैसे लगता है। इस दिन सूरज, पृथ्वी और शनि एक कक्ष में घूमते हैं। इस दिन शनि सबसे ज्यादा चमकदार और उज्जवल नजर आता है। इस साल यह नजारा कुछ खास हैं क्योंकि आने वाले कई सालों तक शनि पृथ्वी के इतने नजदीक से नहीं गुजरेगा।
ज्योतिषाचार्य ज्योति वर्धन साहनी के अनुसार इसका प्रभाव तुला और वृश्चिक राशियों पर अधिक पड़ेगा। इस राशि के लोगों की हेल्थ पर इसका निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती चल रही है उनपर इसका कुप्रभाव हो सकता है। साथ ही इस राशि के जो जातक राजनीति में सक्रिय है उन्हें उठापटक का सामना करना पड़ सकता है।
खगोलविद और सितारों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि उनके लिए यह दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है,ं क्योंकि इस दिन सभी गृहों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है और पूरे प्लानेटोरियम का नजारा उचित तरीके से देखा जा सकता है।
बताया जाता है कि इस साल के बाद यह नजारा साल 2014 के 10 मई को दिखाई देगा। याद हो पिछले साल 15 अप्रैल को भी यह दृश्य दिखा था। 28 अप्रैर को सैटर्न यानी शनि जिस स्थिति में होगा, माना जा रहा है कि जून तक वह उसी जगह और उसी दिशा में खड़ा रहेगा। 28 अप्रैल के दिन सूरज जिस ओर से निकलता है शनि ठीक उसके विपरीत स्थान पर होगा और पूरी रात वहीं से दिखाई देगा, लेकिन दूसरे दिन यानी 29 अप्रैल को पूरब दिशा में डूब जाएगा।
इस दिन शनि पृथ्वी से भी धीमी गति में सूरज के चारों ओर घूमेगा। शनि को एक बार चक्कर लगाने में 29.5 साल लग जाते हैं। इसलिए 378 दिन में एक बार ऐसा होता है जब सूरज, पृथ्वी और शनि एक साथ एक ही कक्ष में घूमते हैं। हालांकि यह लम्हा हर साल देखने को मिलता है लेकिन इस साल कुछ खास हैं क्योंकि इस साल शनि पृथ्वी के सबसे ज्यादा करीब होगा और अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2023 तक ऐसा दुर्लभ नजारा नहीं देखने को मिलेगा। इस दिन शनि पृथ्वी से 132.2 करोड़ किमी की दूरी में होगा। किसी भी टेलिस्कोप से ये अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। इस दिन शनि बिल्कुल एक तारे की तरह लगेगा, लेकिन उसमें चमक नहीं होगी। ये अद्भुत रिंग काफी चमकने वाली होगी। हालांकि इस नजारे को कैद करना काफी मुश्किल होगा।