सरबजीत पर राजनीति शुरू, मोदी ने साधा यूपीए पर निशाना

modiनई दिल्ली। सरबजीत सिंह पर हमले को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यूपीए सरकार की नाकामी का यह एक और सबूत है। वहीं इस मामले पर भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि पाकिस्तानी व्यवस्था आतंकियों के कब्जे में है। पाक सरकार आतंकियों के रहमो-करम पर चलती है। सरबजीत पर हमला तब और दुर्भाग्यपूर्ण हो जाता है, जब उनकी बहन दलबीर कौर पाक जेल में अपने भाई की जान को खतरे की बात लिखित में केंद्र सरकार को बता चुकी हों। अब पाक को सख्त चेतावनी दी जानी चाहिए।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में बंद सरबजीत सिंह ने अपनी रिहाई के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा को पत्र लिखा था।

हिंदी में लिखे इन पत्रों में सरबजीत ने भारत सरकार द्वारा अपनी रिहाई का मामला संयुक्त राष्ट्र संघ को सौंपने की मांग की थी। सरबजीत की पत्नी सुखजीत कौर और बेटी पूनम ने सरबजीत के लिए गरम कपड़ों के साथ-साथ मिर्च, गरम मसाला, चायपत्ती व अन्य रोजमर्रा में प्रयोग की जाने वाली चीजें भेजीं थी। चलिए हम आपको उसके द्वारा पीएम के नाम पत्र को दिखाते हैं।

सेवा में

श्रीमान प्रधानमंत्री

डॉ.मनमोहन सिंह जी

मैं सरबजीत सिंह, भारतीय कैदी पाकिस्तान की जेल में रिहाई के लिए बाट जोह रहा हूं। जब सारी दुनिया के सामने यह साफ हो गया है कि मैं निर्दोष हूं, उसके बाद भी मुझे पाकिस्तानी हुकूमत रिहा क्यों नहीं कर रही है? कृपा करके आप पाकिस्तान की हुकूमत के साथ-साथ विश्व स्तर पर मेरा मामला उठाएं। यह मामला यूएनओ को दें ताकि मेरी रिहाई जल्द हो सके। मैं आपका और हर देशवासी का कर्जदार हूं, जिन्होंने अब तक मेरी इतनी मदद की है। आपकी बड़ी कृपा होगी।

error: Content is protected !!