फाल्के पुरस्कार: ट्विटर पर हंसी का पात्र बने पीएम

indian pm with twitterनई दिल्ली। दिवंगत फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना, मशहूर गायिका आशा भोसले और बॉलीवुड में रोमांस के निर्माता यश चोपड़ा को फिल्मों में बेहतरीन योगदान के लिए फाल्के पुरस्कारों से नवाजे जाने को लेकर ट्विटर पर कमेंट्स की भरमार हो रही है। इस फेहरिस्त में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शामिल न होने की वजह से सोशल नेटवर्किग साइट पर लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया।

‘मनमोहन को मिले फाल्के पुरस्कार’

इस ट्वीट का मसौदा प्रधानमंत्री कार्यालय और कानून मंत्री ने चेक किया है। – फेकिंग न्यूज

-मैं बहुत शिद्दत से सोच रहा हूं कि मनमोहन सिंह को दादा साहब फाल्के पुरस्कार अवश्य मिलना चाहिए। देश ने उनके जैसा कलाकार नहीं देखा। – मीडियाक्रुक्स

-मनमोहन सिंह को बहादुरी का सबसे बड़ा पुरस्कार मिलना चाहिए। गाडफ्रे फिलिप्स को प्रिटी जिंटा के बजाय मनमोहन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए। – नरेंद्रनाथ

-यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो गया कि कानून मंत्री, पीएमओ और कोयला मंत्रालय के अफसरों ने सीबीआइ रपट देखी। अब पूरी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। – पवन दुर्रानी

-सीबीआइ रपट से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद सरकार अपना बचाव करने की हालत में नहीं है। – श्रीनिवासन जैन

error: Content is protected !!