महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

Women parade, nude, Mewat, haryana, case registerमेवात। हरियाणा के मेवात स्थित बलई गांव में एक महिला (55) के साथ मारपीट, निर्वस्त्र करने, रेप के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पुत्र द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, रेवाड़ी रेंज से गुहार लगाने के बाद घटना के 26 दिन बाद पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

गांव के एक युवक ने थाना नगीना में शिकायत दर्ज कर कहा था कि उसने गांव की ही एक युवती के साथ तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद दोनों को गांव वालों से जान का खतरा था। उनके परिवार को गांव में बिरादरी से भी बाहर कर दिया गया था। 31 मार्च, 2013 को युवक की मां एवं पिता खेतों में गए थे।

इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए और उनकी मां के साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और बाद में निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो युवक ने महानिरीक्षक का दरवाजा खटखटाया।

error: Content is protected !!