फेसबुक के चक्कर में नौसेना के तीन अफसर होंगे बर्खास्त

three-navy-officers-being-terminated-for-divulging-secretsनई दिल्ली । सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर स्टेट्स अपडेट करने का शौक नौसेना के चार अधिकारियों के काफी मंहगा पड़ा है। नौसेना मुख्यालय जांच के बाद संवेदनशील व गोपनीय सूचनाएं साझा करने के दोषी पाए गए तीन अधिकारियों की सेवाएं खत्म करने जा रहा है।

रक्षा संबंधी संसदीय समिति के आगे मंत्रालय की ओर से रखी गई जानकारी के मुताबिक चार अधिकारियों को नैतिक भ्रष्टाचार का दोषी पाया है। संसद में पेश समिति की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2011 में सामने आई इस घटना पर एक वाइस एडमिरल की अगुआई में बोर्ड ऑफ इंक्वायरी बैठाई गई। अगस्त 2012 में पूरी हुई जांच में चार अधिकारियों को दोषी माना गया। इसमें तीन अधिकारियों की सेवाएं खत्म करने की प्रक्रिया चल रही हैं वहीं एक अधिकारी को गंभीर चेतावनी दी गई है।

बीते एक पखवाड़े में नौसेना के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का यह तीसरा वाक्या सामने आया है। बीते दिनों नौसेना ने महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने वाले एक कमांडर रैंक अधिकारी की सेवाएं खत्म की थीं।

वहीं साथी अधिकारी की पत्‍‌नी से रिश्तों के कारण एक लेफ्टिनेंट कमांडर को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा गत दिनों एक युवा अधिकारी की पत्‍‌नी ने पारिवारिक विवाद के बाद नौसेना में पत्‍ि‌नयों की अदला-बदली जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच चल रही है। समिति के आगे सरकार ने न्योमा, लेह और गुरदासपुर में अधिकारियों और जवानों के बीच टकराव की घटनाओं और मामले में की गई कार्रवाई का भी ब्योरा दिया।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2010 से 2012 के बीच हुई अनुशासनहीनता की तीन घटनाओं में 200 से अधिक सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें 12 अधिकारी शामिल हैं। न्योमा में जहां 226 फील्ड रेजिमेंट के अधिकारियों और जवानों में मारपीट हुई थी वहीं सांबा में 16 कैवलरी यूनिट में जवानों का गुस्सा कमांडिंग अधिकारी के खिलाफ फूटा था।

error: Content is protected !!