जागरण समूह के तीन अखबारों ने जीते अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

jagran-group-won-three-international-awardsन्यूयॉर्क । जागरण समूह के तीन अखबारों ने इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन [इनमा] के तीन श्रेणियों के पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब किसी समूह के तीन अखबारों को एक साथ यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। यहां टाइम्स स्क्वायर के मैरियट मा‌िर्क्वस में आयोजित इनमा अवार्ड-2013 के समारोह में जागरण समूह के हिंदी अखबार दैनिक जागरण, युवाओं के अखबार आइ नेक्स्ट और अंग्रेजी दैनिक मिड डे को पुरस्कारों से नवाजा गया।

रीडरशिप-यूसेज ऑफ द प्रिंट पब्लिकेशन श्रेणी में दैनिक जागरण को दूसरा पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार झारखंड में इसके अभियान ‘और कितना वक्त चाहिए झारखंड को’ के लिए दिया गया। इनमा पुरस्कारों की इस प्रतियोगिता में अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, कनाडा, स्वीडन, डेनमार्क, पाकिस्तान सहित 87 प्रविष्टियां थीं।

दैनिक जागरण के इस अभियान में झारखंड के लोगों की भावनाओं के साथ यहां के सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिकों, संस्कृतिकर्मियों, प्रबुद्धों, छात्र-छात्राओं,महिलाओं, युवाओं की सशक्त भागीदारी थी। इस दौरान दैनिक जागरण के माध्यम से जो बातें आईं उस पर निर्णायकों ने गौर करते हुए इसे सर्वोत्तम अभियान बताया, जिसमें एक गंभीर मुद्दे पर पूरे राज्य के लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी थी। इससे पहले भी दैनिक जागरण को न्यायिक सुधार जैसे अभियान के लिए इनमा पुरस्कार मिल चुका है।

दैनिक जागरण के अलावा समूह के दो अन्य अखबारों आइ नेक्स्ट और मिड डे ने भी इस प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते। एडवर्टाइजिंग सेल्स एंड रिटेंशन श्रेणी में आइ-नेक्स्ट को दूसरा और डिजिटल ऑडिएंस यूसेज एंड एंगेजमेंट श्रेणी में मिड डे को भी दूसरा पुरस्कार मिला।

error: Content is protected !!