रेप का आरोपी फरार फाइनेंस कंपनी का मालिक गिरफ्तार

arestनई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने रेप के आरोप में फाइनेंस कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह सालों से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक 2007 में 25 वर्षीय महिला ने बताया था कि वह नीरज कुमार की कंपनी में काम करती थी। 10 अप्रैल को नीरज उसको बाइक से महावीर नगर, तिलक नगर लेकर गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया था। तिलक नगर थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया था।

कोर्ट ने 2009 में नीरज को भगौड़ा घोषित किया था। पुलिस ने 18 मई को नीरज को सेक्टर-5 वसुंधरा, गाजियाबाद से इसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी हर छह महीने में घर बदलता रहता था।

error: Content is protected !!