छत्तीसगढ़ पहुंचे शिंदे

naksaliनई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं पर हुए नक्सली हमले के बाद घटना की जांच और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे छत्तीसगढ़ पहुंचे। शिंदे बृहस्पतिवार को अमेरिका से लौटे थे। तब उन्होंने कहा था कि आंख के डॉक्टर के इंतजार में उन्हें वहां बुधवार तक रुकना पड़ा था।

छत्तीसगढ़ लहूलुहान, शिंदे अमेरिकी मेहमान

दरअसल, शिंदे गृह मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत के लिए 19 मई को अमेरिका गए थे। लेकिन यह आधिकारिक यात्रा 23 मई को पूरी हो गई थी और प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी अधिकारी वापस लौट आए। लेकिन अपनी आंख के चेकअप के लिए शिंदे अमेरिका में ही रुके रहे।

उनके अनुसार, डॉक्टर के अमेरिका से बाहर होने और बाद में वहां छुंिट्टयां होने के कारण उनका चेकअप 29 मई हो पाया और इसके बाद ही वह वापस लौट सके। इतने बड़े हमले के बाद भी पांच दिनों तक गृहमंत्री के गायब रहने के सवाल पर सफाई देते हुए शिंदे ने कहा कि वह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में थे और जरूरी निर्देश दे रहे थे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को शिंदे ने सिरे से खारिज कर दिया। शिंदे के अनुसार, अभी तक ऐसी स्थिति नहीं आई है। शिंदे ने कहा कि शुक्रवार को राज्य का दौरा कर वह जांच और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिज्ञों की सुरक्षा मजबूत की जाएगी। लेकिन वह नक्सलियों को आतंकी कहने से बचते रहे।

नक्सली हमले से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

वैसे शिंदे ने स्वीकार किया कि नक्सली आतंकियों की तरह बड़े शहरों में हमले की योजना बना रहे हैं। उनके अनुसार दिल्ली, पुणे और मुंबई जैसे बड़े शहरों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना है। नक्सलियों के साथ किसी तरह की बातचीत की संभावना से उन्होंने इंकार कर दिया।

error: Content is protected !!