मुंबई में कैमरे में कैद हुई डबल मर्डर की घटना

2 जून कोमुंबई। यहां 23 साल के दो युवकों की उनके साथ गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले साथी ने कैंची घोंप कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान ज्ञान सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि 25 साल के ठाकुर का शाबाज अहमद शेख और असमद शेख के साथ पुरानी शत्रुता थी। ठाकुर का कहना है कि दोनों उसे बराबर उसे चिढ़ाया करते थे। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार ज्ञान सिंह ठाकुर (25) नाम का आरोपी युवक अपने ही दो साथियों शाहबाज अहमद शेख (17) और असमद शेख (18) के तानों से पिछले कुछ समय से गुस्से में था। तीनों में हंसी मजाक में गाली-गलौज को लेकर झगड़ा चल रहा था। शाहबाज, असमद और ज्ञान सिंह एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। किदवई मार्ग पुलिस ने ज्ञान सिंह को मर्डर के आरोप में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। उसे 4 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

ज्ञान सिंह यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है। उसे शाहबाज और असमद ने ही मुंबई बुलाकर नौकरी पर लगाया था। ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया कि शाहबाज और असमद पिछले कुछ दिनों से उसे मां-बहन की गालियां देकर मजाक कर रहे थे। वह इससे परेशान था। उसने दोनों को सबक सिखाने का मन बना लिया था। बुधवार दोपहर 11 बजे वह कैंची से बनाए हथियार के साथ फैक्टरी में दाखिल हुआ। उसने पहले शाहबाज से बहस की और फिर कैंची से उसे गोद दिया। इसके बाद उसने दरवाजे की ओर भागे असमद को भी कैंची से गोद दिया। पूरी वारदात गामर्ेंट कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह सब कारखाने में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के सामने हुआ, लेकिन ज्ञान सिंह की धमकी से डरकर कोई बीच में नहीं पड़ा।

हत्या के बाद ठाकुर ने खुद पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी।

error: Content is protected !!