महिला डॉक्टर से रेप

two-more-rape-cases-registered-in-delhi-by-24-hoursनई दिल्ली। मेट्रीमोनियल साइट पर महिला डॉक्टर ने शादी के लिए डॉक्टर लड़के को पसंद किया। घरवालों की सहमति बन गई और डॉक्टर लड़के ने शादी के बहाने महिला डॉक्टर से संबंध बनाया और अब शादी से इंकार कर रहा है। सेक्टर-34 में रहने वाली महिला डॉक्टर ने पुलिस से रेप करने की शिकायत की। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-34 में रहने वाली एमबीबीएस डॉक्टर कर्नाटक से स्त्री रोग मामले में एमडी कर रही है। महिला डॉक्टर ने मेट्रीमोनिसल साइट से एक लड़के को शादी के लिए पसंद किया।

रायपुर निवासी डा. एसएस चंदेल वहीं पर हड्डी रोग विशेषा हैं। महिला डॉक्टर का आरोप है कि पसंद करने के बाद दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। वह फरवरी में नोएडा आया और संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने के नाम पर अंबिकापुर, छत्तीसगढ़, अपने क्लिीनिक ले जाकर भी संबंध बनाए। अब डा. चंदेल उससे पीछा छुड़ा रहा है और शादी से भी इन्कार कर रहा है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को शादी का झांसा देकर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।

किशोरी से गैंगरेप:

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से तीन युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने की घटना सामने आई है। वारदात शनिवार रात की है। परिजनों की शिकायत व पीड़िता के बताए हुलिये के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक अनवर, संदीप और अनीस को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ नांगलोई में रहती है। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहलने निकली थी। रास्ते में एक सेंट्रो कार आती दिखी। किशोरी के पास आते ही कार धीमी हुई और उसमें सवार युवकों ने उसे खींचकर कर जबरन कार में बिठा लिया। कार में तीन युवक सवार थे। वे किशोरी को कमरूद्दीन नगर स्थित एक गोदाम में ले गए और नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ गैंगरेप किया। नशे की हालत में पीड़िता को घर के नजदीक फेंककर फरार हो गए। नशा कम होने पर कुछ समय बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करवाई। इसमें रेप की पुष्टि हुई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह किसी भी आरोपी को नहीं पहचानती है, हालांकि उसने पुलिस को युवकों का हुलिया व कार का नंबर आदि की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने इलाके से ही सफेद रंग की कार पर घूम रहे युवक अनवर, संदीप और अनीस को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने किशोरी के साथ रेप किए जाने की बात स्वीकार कर ली है। तीनों आरोपी पश्चिमी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। अनवर प्रॉपर्टी डीलर है। संदीप मोबाइल फोन की दुकान चलाता है और अनीस सुरक्षा गार्ड का काम करता है।

error: Content is protected !!