करीब 8 हजार छात्रों को सीएम अखिलेश बांटे लैपटॉप

akhilesh-give-away-8000-free-laptopsगाजियाबाद। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो धन अब तक मूर्तियों में खर्च होता था उसे उन फैसलों को रोक कर धन को जनता के हित में खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी व करनी में अंतर नहीं होगा।

अखिलेश यादव सोमवार को कमला नेहरूनगर मैदान में गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर जिले के 8074 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण करने के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की चार हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी इस मौके पर किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जो घोषणा की थी उसे लागू प्रदेश सरकार लागू कर रही है। सरकार का प्रयास है कि उप्र कैसे आगे बढ़े, कैसे बिजली-पानी मिले, नये उद्योग लगे और रोजगार के नये अवसर पैदा हो। उन्होंने कहा कि उप्र को आगे ले जाने के लिए जो प्रयास होगा उसे किया जायेगा।

उन्होंने गाजियाबाद के आसपास के गांवों का विकास करने की भी घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए लोनी में दो नये थाने व खोड़ा कालोनी में एक थाना बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि लोनी को तहसील व खोड़ा को नगर पालिका बनाने के लिए सर्वे करवाया जायेगा। उन्होंने 41 वीं वाहिनी पीएसी में इंडोर स्टेडियम बनवाने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उप्र को हरियाणा से जोडऩे के लिए बागपत में एक पुल बनवाया जायेगा। पुल पर आने वाला खर्च दोनों राज्य सरकारें वहन करेंगी।

इस मौके पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार में हुआ, खजाना लूटा गया। पत्थर के हाथियों के पेट फट गये। वे भी बता रहे थे कि वे पाप की देन है। प्रदेश के कारागार में एवं खाद्य व रसद मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने हिंडन की दुर्दशा का इस दौरान जिक्र किया। मुख्यमंत्री का स्वागत जीडीए उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, डीएम एसवीएस रंगा राव, एसएसपी नितिन तिवारी, महापौर तेलूराम कांबोज व अन्य लोगों ने किया।

 

error: Content is protected !!