शर्मनाक हरकतें करने वाले पुलिसकर्मी पिता-पुत्र गिरफ्तार

arested 2013-3-8नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मानसरोवर गार्डन स्थित दुर्गापुरी कालोनी में दिल्ली पुलिसकर्मी पिता-पुत्रों की शर्मनाक हरकतें छह महीने से ज्यादा लंबे समय से जारी थीं। वे कालोनी की महिलाओं व बच्चों को न केवल परेशान कर रहे थे बल्कि एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने तक की धमकी दी जा रही थी। पड़ोस में रहने वाली महिला इसकी शिकायत लंबे समय से थाने में कर रही थी। लेकिन जांच अधिकारी को जब यह पता चलता कि आरोपी पिता-पुत्र दिल्ली पुलिस में तैनात हैं तो वे एफआईआर दर्ज करने से इन्कार करने के साथ ही महिला को ही संभल कर रहने की नसीहत दे वापस भेज देते थे।

महिला ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए तथा पुलिसकर्मी का नंगा वीडियो थाने में दिखाया। मीडिया तक बात पहुंची तो जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पिता-पुत्रों को बचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कमजोर जमानती धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया तथा गिरफ्तारी नहीं की गई।

मामला उछलने के बाद पुलिस ने कड़ी धाराएं जोड़ने के बाद पिता जयदेव व पुत्र सूरजभान को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी जगमाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मानसरोवर गार्डन स्थित दुर्गापुरी चंद्रलोक कालोनी के गली नंबर एक में दिल्ली पुलिस में तैनात पिता-पुत्र पुलिस में होने का धौंस दिखाकर पड़ोसियों को उत्पीड़ित कर रहे थे।

पड़ोसी महिलाओं को परेशान करने के लिए कांस्टेबल पिता जयदेव नग्न हो जाता था। पिता-पुत्र अपशब्द कहने के साथ ही लोगों को यह कहकर धमकाते थे कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उनके जानकार हैं। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिसकर्मी पिता-पुत्र की करतूत से कालोनी की महिला व बच्चों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया था।

error: Content is protected !!