चुनावी रणनीति बनाने के लिए राहुल ने पदाधिकारियों साथ की बैठक

29_06_2013-rahulg28नई दिल्ली। राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुलाई गई थी। हाल ही में कांग्रेस ने संगठन के अंदर कुछ नए चेहरों को शामिल किया था। इसमें मंत्रिमंडल से हटाकर लाए गए मंत्री भी शामिल थे, जिन्हें संगठन में पद दिया गया है। इस बैठक में आने वाले कुछ माह के अंदर जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उन पर भी विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में पार्टी के सभी महासचिव भी मौजूद थे।

पढ़ें: मधुसूदन मिस्त्री ने मोदी को बताया..

सूत्रों के मुताबिक राहुल का पूरा जोर संगठन को मजबूत बनाने पर है। उनकी सख्त हिदायत है कि हर पार्टी कार्यकर्ता और नेता के लिए अन्य सभी मुद्दे बाद के हैं। झारखंड में भी राष्ट्रपति शासन की अवधि जुलाई में खत्म हो रही है। इस लिहाज से भी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। राहुल इससे पहले उन राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों से भी बात कर चुके हैं जहां पर चुनाव नजदीक में हैं।

शुक्रवार को ही राहुल गांधी ने दिल्ली के कांग्रेस पदाधिकारियों को नियुक्त कर उनकी घोषणा की थी। इस कमेटी में पुराने चेहरों के साथ नए चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। नई घोषित कमेटी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रभाव देखा जा सकता है। इस कमेटी में सभी जाति और वर्ग को स्थान दिया गया है। राहुल गांधी ने मुस्लिम नेता डॉ शकील अहमद को प्रदेश प्रभारी बनाकर दिल्ली के मुस्लिमों और पूर्वांचलवासियों को कांग्रेस के साथ समायोजित करने का प्रयास किया है साथ ही प्रदेश कमेटी में जैन, जाट, यादव, पंजाबी ब्राह्मणों के अलावा अनुसूचित जाति जनजाति और उत्तराखंड, व अच्छी साख वाले मुस्लिम चेहरों को स्थान दिया गया है।

error: Content is protected !!