प्रमुख समाजवादी नेता मोहन सिंह नहीं रहे

Mohan-Singhलखनऊ। समाजवादी पार्टी का आखिरी समाजवादी स्तम्भ भी ढह गया। खांटी समाजवादी मोहन सिंह नहीं रहे। काफी समय से बीमार चल रहे मोहन सिंह का आज दिल्ली में निधन हो गया। जनेश्वर मिश्र, ब्रजभूषण तिवारी के बाद मोहन सिंह का जाना समाजवादी आन्दोलन के लिये बड़ा झटका है। मोहन सिंह ने अपनी राजनैतिक जीवन की शुरूआत डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर की थी। उन्हें डॉ. लोहिया का सानिध्य प्राप्त था तथा वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने छात्र एवं युवा आन्दोलनों का भी नेतृत्व किया था। श्री सिंह ने आपात् काल के विरूद्ध 1975-76 में जेल की यातनाये सही थीं। उन्होंने देवरिया का लोक सभा में प्रतिनिधित्व भी किया था। वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य एवं मंत्री भी रहे थे। वर्तमान में वह राज्य सभा के सदस्य थे।

error: Content is protected !!