नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि पटना सीरियल बम धमाकों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था के ध्वस्त होने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से कसूरवार हैं।
इसबीच उन्होंने अपने पूर्व के ट्विट को सही ठहराते हुए कहा कि दंगों और धमाकों से भाजपा को सबसे ज्यादा फायदा होगा। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में भाजपा के हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम धमाकों को मोदी और भाजपा को फायदा उठाने की कोशिश बताया था। उन्होंने कहा था कि दंगों और धमाकों से एक ही पार्टी को फायदा होता है।
दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को सभी प्रकार की हिंसा की निंदा करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने अपने ट्विट को गलत तरीके से पेश करने पर आपत्ति जतायी है। ज्ञात हो कि पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट में छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि तकरीबन 100 लोग घायल हो गए थे।
to rok lete aap kyon dusari party ko fayada hone diya. kendra to kuch kar nahi sakta kud ka raj hai par yuvraj darte hain ki muje bhi mar denge.