जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए। 31 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में मंजूरी के बाद यह सूची जारी हो सकती है। शेष 100 सीटों पर दिवाली के बाद दूसरी सूची जारी होगी।
दिल्ली से आज सुबह अचानक जयपुर पहुंची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने जल्दबाजी में प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई और संभावित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा करने के बाद शाम को वापस दिल्ली लौट गई। सूत्रों के मुताबिक वसुंधरा ने चुनाव समिति सदस्यों के साथ 100 नामों पर सहमति बनाई है। इनमें से अधिकांश वर्तमान विधायक है।