राजीव अरोड़ा बने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता

rajiv aroraजयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता भी बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने गुरुवार को अरोड़ा की नियुक्ति की घोषणा की। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अरोड़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषणा के बाद अरोड़ा ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी पदाधिकारियों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। साथ ही मैं नई भूमिका के निर्वहन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा।

error: Content is protected !!