थोथे वादों का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र-किरण

kiranराजसमन्द। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजसमंद विधायक व भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी नें कांग्रेस के घोषणापत्र को थोथे वादों का पुलिंदा बताया है। किरण नें कहा कि कांग्रेस नें विकास के नाम पर जनता को छला है। पूर्व चुनावों के घोषणापत्रों की स्थिति जनता के सामनें है। किरण नें कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस निर्मूल्य अनाज देने, किसानों के ऋण माफ करने और बिना मूल्य बिजली देने के वादे कर रही है। किन्तु राजस्थान में वो इस पर चुप है। युवाओं को रोजगार और किसानों को लाभप्रद मुल्यों के बारें में की गई घोषणाओं का हाल पूर्व में किए गए वादों के समान ही होने वाला है।
किरण नें कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र में भ्रष्टाचार, महंगाई और प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर मौन है। पिछले 65 वर्षों से कांग्रेस के वादों में कोई अंतर नहीं आया है। क्योंकि वादे पूरे ही नहीं किए गए। जनता से विश्वासघात और धोखाधड़ी अब नहीं चलने वाली है। जनता के धन पर डाका डालने वालों को जनता कड़ा सबक सिखाएगी।
किरण नें कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र देख कर लग रहा है कि उसनें चुनाव पूर्व ही पराजय मान ली है। हताशा और सत्ता खोने के भय में वे वसुंधरा राजे और नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध रोज नए नए आरोप लगा रहे हैं।

error: Content is protected !!