रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए सेंकडों युवा

imgराजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमन्त्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश में गुजरात के सरदार सरोवर बांध पर लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की बनने वाली विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा के महाभियान से जुड़ने के लिए आज प्रात: रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया की सवेरे 8:30 बजे विवेकानन्द चौराहा पर कार्यकर्ताओं का एकत्र होना शुरू गया जो रन ऑफ़  यूनिटी लिखे दुपट्टे एंव टी शर्ट पहने हुए थे।दौड़ का प्रारम्भ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला प्रमुख हरिओम सिंह राठोड़ ने केसरिया झंडी लहराने के साथ भारत माता के जयकारे के से किया।रन फॉर यूनिटी दौड़ का महाराणा प्रताप सर्किल जल चक्की पर स्वागत सत्कार के बाद समापन किया गया। समापन अवसर पर लौह संग्रहण समिति के जिला समन्वयक सुनील जोशी ने सरदार पटेल की जीवनी पर व्रत चित्र प्रस्तुत कर दौड़ में भाग लेने वालों का आभार व्यक्त किया।रन ऑफ़ यूनिटी में भाग लेने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी,जिला महामंत्री महेश पालीवाल,श्रीकृष्ण पालीवाल,जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह सुराना,वीरेंद्र पुरोहित,नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना,महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल,युवामोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान,नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित,महामंत्री एंव पार्षद हिम्मत कुमावत,दीपक शर्मा,नगर परिषद उपाध्यक्ष अर्जुन मेवाडा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश पालीवाल,अशोक रांका,महेश आचार्य,रमेश शर्मा,पार्षद रमेश खिंची,चम्पालाल कुमावत,शिशुपाल  चौधरी,राजेश पालीवाल, एस एस पालीवाल,देवेन्द्र कुमावत,भगवती पालीवाल,प्रदीप खत्री ,गोपाल सेन सहित सेंकडों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही विद्यार्थी,स्वयं सेवी संस्थाओं,सामाजिक संघठनों के अलावा नगर के कई गणमान्य भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!