वसुंधरा राजे ने बनाए 12 मंत्री, अजमेर से जाट शामिल

sanwar lal jat 1जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया और नौ कैबिनेट तथा तीन राज्य मंत्री बनाए।
राजस्थान की राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने सभी 12 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र सिंह राठौड़, कालीचरण सर्राफ, कैलाश मेघवाल, सनवरलाल जाट, प्रभुलाल सैनी, गजेंद्र सिंह खिमसर, यूनुस खान तथा नंदलाल मीणा को कैबिनेट मंत्री और अरुण चतुर्वेदी, अजय सिंह एवं हेम सिंह भड़ाना को राज्यमंत्री बनाया गया है। राठौड़ को राजे का विश्वासपात्र माना जाता है और कटारिया राज्य भाजपा इकाई के एक वरिष्ठ नेता हैं।

error: Content is protected !!