महेंद्र भारद्वाज बने वसुंधरा के मीडिया सलाहकार

mahendra bhardvazराजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महेंद्र भारद्वाज को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। भारद्वाज पिछले एक दशक से ज्यादा समय से वसुंधरा के साथ हैं। सन् 2003 में वसुंधरा जब केंद्र से राजस्थान की राजनीति में आई थीं तब कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ उन्होंने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। उस समय भारद्वाज उनके साथ जुड़े थे। वे पूरी परिवर्तन यात्रा में उनके साथ राजस्थान में घूमे और मीडिया कवरेज का जिम्मा संभाला। वसुंधरा जब मुख्यमंत्री बनीं तो भारद्वाज को सरकार में प्रेस अटैची टू सीएम का दर्जा दिया गया।

पांच साल के बाद जब 2008 में वसुंधरा चुनाव हार गईं तब भी भारद्वाज उनके साथ रहे और पूरे पांच साल उनके लिए मीडिया सलाहकार का काम किया। 1 दिसंबर 2013 को हुए चुनावों से पहले इस साल भी वसुंधरा ने गहलोत सरकार के खिलाफ राजस्थान में सुराज संकल्प यात्रा निकाली। भारद्वाज इस बार भी अपनी पुरानी भूमिका में थे। 8 दिसंबर को वसुंधरा तीन चौथाई से ज्यादा भाजपा विधायकों के साथ फिर सत्ता में लौटीं। राजपथ पर 13 दिसंबर को शपथ लेने के साथ ही उन्होंने सबसे पहले अपने लिए जो निजी स्टाफ मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया उनमें भारद्वाज की भी नियुक्ति बतौर मीडिया एडवाइजर की गई। भारद्वाज मूलतः टौंक जिले के देवली निवासी हैं। वसुंधरा के साथ जुड़ने से पहले वे भास्कर के देवली संवाददाता थे। इससे पूर्व भी वे कई अखबारों में काम का अनुभव रखते हैं।

-राजेंद्र हाड़ा, 09549155160

error: Content is protected !!